MS-CIT Mock Exam सेटअप कैसे करें? फुल इंस्टालेशन प्रोसेस
ज्यादातर लोगो को यही दिक्कत आती है कि सेटअप कैसे करें, कभी इंस्टालेशन का इशू आता है तो कभी एरर। तो आज हम जानेंगे प्रॉपर सेटअप कैसे करें और जो एरर आते हैं उन्हें सॉल्व कैसे करें।
स्टेप 1: एडमिनिस्ट्रेटर लॉग इन करें सबसे पहले जो सिस्टम है वो Administrator से ही लॉग इन करें। यह बहुत ज़रूरी है क्योंकि बिना एडमिनिस्ट्रेटर परमिशन के सेटअप सही से इंस्टॉल नहीं होगा।
स्टेप 2: लिंक से फाइल डाउनलोड करें दिए गए लिंक https.bit.ly/pknplrsc पर जाएं और वहां से सेटअप की सभी ज़रूरी फाइलें डाउनलोड कर लें।
स्टेप 3: गूगल क्रोम से WinRAR डाउनलोड करें गूगल क्रोम ओपन करें और वहां से WinRAR सॉफ्टवेयर डाउनलोड करके इंस्टॉल करें। सेटअप फाइल्स को एक्सट्रैक्ट (Extract) करने के लिए यह ज़रूरी है।
स्टेप 4: सेटअप फाइल से Revised Installer एक्सट्रैक्ट करें जो सेटअप फाइल आपने डाउनलोड की है, उस पर राइट-क्लिक करें और उसमें से Revised Installer Setup को एक्सट्रैक्ट (बाहर निकालें) कर लें।
स्टेप 5: Revised फाइल से MS-CIT Client इंस्टॉल करें अब एक्सट्रैक्ट की हुई Revised फाइल के फोल्डर में जाएं और वहां से MS-CIT Client को इंस्टॉल करें।
स्टेप 6: MS-CIT Update फाइल से रन करें क्लाइंट इंस्टॉल होने के बाद, MS-CIT Update फाइल को रन करें। (इसे हमेशा ‘Run as Administrator’ ही करें)।
स्टेप 7: MS-CIT क्लाइंट एक्टिवेट हो जाएगा ऊपर दिए गए सभी स्टेप्स पूरे होते ही आपका MS-CIT क्लाइंट एक्टिवेट हो जाएगा और काम करने के लिए तैयार हो जाएगा।
⚠️ खास नोट (यह करना ज़रूरी है):
-
एडमिनिस्ट्रेटर लॉग इन: सेटअप के लिए एडमिनिस्ट्रेटर लॉग इन अनिवार्य (Compulsory) है।
-
फायरवॉल ऑफ (Firewall Off): अपने कंप्यूटर की फायरवॉल सेटिंग को बंद रखें।
-
UAC ऑफ: यूजर अकाउंट कंट्रोल (UAC) को पूरी तरह से ऑफ कर दें।
-
PC इंस्टॉल इन WORM: ध्यान रहे कि आपका पीसी नेटवर्क (WORM) में सही से इंस्टॉल और कनेक्टेड हो।
Client – Mock Exam Installation.pdf
Server – Mock Exam Installation.pdf